Friday, March 14, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

Pushpa 2 Box Office Collection: मात्र 4 दिनों में ही इन बड़ी 4 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ पुष्पा 2 ने मचा दिया धमाल | Pushpa 2 Total Box Office Collection

Pushpa 2 Box Office Collection: 5 दिसंबर 2024 को “Pushpa 2 The Rule” सिनेमाघर में रिलीज हुई. यह फिल्म साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा द राइज का सीक्वल है. इस एक्शन थ्रिलर की चर्चा रिलीज से पहले ही चरम पर पहुंच गई थी, वहीं सिनेमाघरों में आते ही इसने तूफान मचा दिया। रिलीज के पहले दिन से ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। फिल्म के तूफान में सारे रिकॉर्ड उड़ रहे हैं और यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। आइए यहां जानते हैं कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के पहले दिन कितना कलेक्शन किया और कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े।

रिलीज के चौथे दिन ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने कितनी कमाई की? Pushpa 2 Box Office Collection Day 4

दो दिन में ही ‘पुष्पा: द राइज’ (350.1 करोड़ रुपये) का लाइफटाइम कलेक्शन पार करने के बाद अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल बॉक्स ऑफिस पर छाए हुए हैं। दरअसल, दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज चरम पर है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर जबरदस्त कलेक्शन किया था और उसके बाद से यह फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ओपनिंग वीकेंड पर भी ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने धूम मचा दी है और कई करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बुधवार को पेड प्रिव्यू से 10.65 करोड़, रिलीज के पहले दिन 164.25 करोड़, दूसरे दिन 93.8 करोड़ और फिल्म रिलीज के चौथे दिन 119.25 करोड़ की कमाई की। अब रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।

सैकनीलक की शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले रविवार को 141.5 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के चार दिनों में 529.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इनमें फिल्म ने चार दिनों में तेलुगु में 198.55 करोड़, हिंदी में 285.7 करोड़, तमिल में 31.1 करोड़, कन्नड़ में 3.55 करोड़ और मलयालम में 1.9 करोड़ का कलेक्शन किया है।

‘पुष्पा 2: द रूल’ सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने चौथे दिन भी अपने नाम नया रिकॉर्ड बनाया। यह फिल्म सबसे तेज 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। आपको बता दें कि महज चार दिनों में ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। इस मामले में अल्लू अर्जुन ने इन फिल्मों को पछाड़ दिया है।

पुष्पा 2 ने चार दिन में 529.5 करोड़ का कलेक्शन (Pushpa 2 Box Office Collection Worldwide) किया है। आरआरआर को 500 करोड़ क्लब में शामिल होने में 8 दिन लगे थे। केजीएफ चैप्टर 2 को 500 करोड़ क्लब में शामिल होने में एक सप्ताह लगा था। कल्कि 2898 एडी को 500 करोड़ क्लब में शामिल होने में 11 दिन लगे थे। जवान को 500 करोड़ क्लब में शामिल होने में 18 दिन लगे थे।

पुष्पा 2 ने 4 दिन में इन फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन तोड़ा

पुष्पा 2 ने रिलीज के चार दिन में 529.5 करोड़ का कलेक्शन (Pushpa 2 Box Office Collection) कर लिया है। इसके साथ ही इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि पुष्पा 2 ने गदर 2 के 525.45 करोड़ रुपये, बाहुबली के 421 करोड़ रुपये, 2.0 के 407.05 करोड़ रुपये, सालार सीज फायर पार्ट 1 के 406.45 करोड़ रुपये के लाइफटाइम कलेक्शन को तोड़ा है।

Pushpa 2 Box Office Collection

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1₹ 164.25 Cr
Pushpa 2 Box Office Collection Day 2₹ 93.8 Cr
Pushpa 2 Box Office Collection Day 3₹ 119.25 Cr
Pushpa 2 Box Office Collection Day 4₹ 141.05 Cr
Hanny
Hannyhttps://wordpress-1170659-4896802.cloudwaysapps.com
I am a normal blogger since 2020 and working hard. Also my website is related to many topics.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles