Rashifal: शनि देव एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। वे एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। ऐसे में उन्हें एक पूरा राशि चक्र पूरा करने में 30 साल का समय लगता है। शनि की वर्तमान स्थिति की बात करें तो वे अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। जहां वे मार्च 2025 तक रहेंगे। इसके बाद वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
आपको बता दें कि शनि के अपनी ही राशि में होने से शश नाम का राजयोग बन रहा है। पंचमहापुरुषों में से एक इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों को भाग्य का पूरा साथ मिलता है और घर के दरवाजे पर खुशियां दस्तक देती हैं। आइए जानते हैं शनि के शश राजयोग के बनने से किन राशियों को लाभ मिल सकता है…
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शश राजयोग पंचमहापुरुष योगों में से एक है। जो तब बनता है जब शनि लग्न या चंद्रमा से प्रथम, चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में तुला, मकर और कुंभ राशि में स्थित होता है। जिन लोगों की कुंडली में शश राजयोग होता है उन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। इसके साथ ही धन की कभी कमी नहीं होती।
वृषभ राशि
इस राशि में शनि दसवें भाव में विराजमान है। ऐसे में शश राज योग इस राशि के जातकों के लिए हर तरफ से आर्थिक लाभ लेकर आ सकता है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। आप नया घर, वाहन, प्रॉपर्टी या संपत्ति खरीद सकते हैं। आपके जीवन में कई खुशियों भरे पल दस्तक दे सकते हैं। आप अपने करियर को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। इससे आपको आने वाले समय में फायदा हो सकता है। व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप धन की बचत करने में भी सफल हो सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी शश राज योग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के पंचम भाव में शनि विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा के साथ मान-सम्मान मिलने के भी योग बन रहे हैं। आपके काम को देखकर उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं। अगर आप अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस दौरान ऐसा करना फायदेमंद साबित हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी अच्छा रह सकता है। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शशा राजयोग काफी लाभकारी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर तरफ से सफलता मिल सकती है। लंबे समय से अटके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। अप्रत्याशित धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवन में कई खुशियों भरे पल आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आपको अपने काम के लिए सराहना मिल सकती है। इसके साथ ही सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से आपको पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं।