Friday, March 14, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

भारत में सबसे ज्यादा पसंद आने वाली Yamaha RX100 बाइक दुबारा हुई लांच? जानें क्या होगी कीमत…

Yamaha RX100 Re-Launch In India: भारतीय दोपहिया बाजार में वापसी करने वाली अब तक की सबसे प्रतिष्ठित मोटरसाइकिल सभी आयु वर्ग के लोगों द्वारा पसंद की जाने वाली है। जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं Yamaha RX100 की, जो भारत में फिर से लॉन्च होने के लिए तैयार हो रही है।

हाल ही में खबर आई है कि Yamaha Motor India के चेयरमैन ईशिन शीहाना ने बताया है कि Yamaha RX100 को आने वाले समय में नए अवतार में पेश किया जा सकता है. माना जा रहा है कि कुछ कॉस्मेटिक बदलाव और नए इंजन के साथ लाखों लोगों की पसंदीदा 100 सीसी बाइक यामाहा आरएक्स100 अगले कुछ सालों में भारतीय सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।

हाल ही में हिंदू बिजनेसलाइन में खबर छपी है कि यामाहा की प्रतिष्ठित बाइक भारत में फिर से लॉन्च हो सकती है। इसके बाद लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। Yamaha Motor India के चेयरमैन ने कहा कि हम RX100 को वापस लाना चाहते हैं, जिसमें BS6 इंजन हो सकते हैं. इसे बेहतर स्टाइल और फीचर्स के साथ पेश करना एक बड़ी चुनौती है, जिसे संभव बनाने की कोशिश की जा रही है। हो सकता है इसे साल 2026 तक किसी और नेमप्लेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

https://yojanawaley.com/haryana-group-d-advertisement-01-2023-joining/

Yamaha RX100 Re-Launch In India

आपको बता दें कि Yamaha RX100 को भारत में साल 1985 में लॉन्च किया गया था और साल 1996 तक इसका प्रोडक्शन होता रहा। इसके बाद इस आइकॉनिक मोटरसाइकिल की बिक्री भारत में बंद हो गई। यह बाइक हर गली नुक्कड़ से लेकर महानगरों तक हर उम्र के लोगों के बीच खासी लोकप्रिय थी। इसकी स्पीड और आसान हैंडलिंग की वजह से लोगों ने इसे काफी पसंद किया। अब भी हजारों लोग इसे शौक के तौर पर रखते हैं। Yamaha RX100 को फिल्मों में भी देखा गया था।

अगर आने वाले समय में यह बाइक लॉन्च हो सकती है तो निश्चित रूप से 100 सीसी सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली हीरो स्प्लेंडर की बिक्री प्रभावित हो सकती है। Yamaha RX100 का भारत में आगमन लाखों लोगों के लिए एक सुंदर सपने के सच होने जैसा होगा।

Yamaha RX100 की संभावित कीमत

अगर कीमत की बात करें तो Yamaha RX100 की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह कीमत इसे अपने सेगमेंट की दूसरी बाइक्स के मुकाबले किफायती बनाती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्चिंग डेट और कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

https://yojanawaley.com/flipkart-new-rules-cancellation-fees/
Hanny
Hannyhttps://wordpress-1170659-4896802.cloudwaysapps.com
I am a normal blogger since 2020 and working hard. Also my website is related to many topics.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles